Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2021

Happy Ganesh Chaturthi 2021 Wishes Status, messages 6576

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं, गणेश चतुर्थी 2021 में इस उत्सव की शुरुआत 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी के साथ होगी Ganesh Chaturthi 2021: इस वर्ष गणेश महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार, 10 सितंबर, 2021 को गणेश चतुर्थी के साथ होगी। रिद्धि-सिद्धि के दाता, प्रथम पूज्य, लोक मंगल के देवता, सुख संपदा और समृद्धि प्रदान करने वाले देवता भगवान श्रीगणेश का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 10 दिनों तक चलने वाले इस महा आयोजन का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के साथ होगा। माना जाता है कि गणपति शुभता, खुशहाली और मांगलिकता के सूचक होते हैं। पौराणिक मान्यताओं व हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसी दिन को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाते हैं। भाद्रपद माह की गणेश चतुर्थी पर भगवान गणपति घर-घर विराजते हैं। पंडालों में इनकी बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं सभी को अपनी और आकर्षित करती हैं। भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र व रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्रीगणेश से अधिक लोकप्रिय शायद ही कोई देवता होंगे, क्योंकि हर शुभ कार्य का शुभारंभ ''श्री गणेशाय नमः'' से ह