Skip to main content

Praise lord Hanuman - आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की

हनुमान जी महाराज की आरती...

श्री हनुमान जी की इस आरती सरलता से पढ़ा व गा सकता है। इस मधुर व दिव्य आरती से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं तथा हनुमत वंदना का सम्पूर्ण लाभ प्राप्त होता है।

आरती

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।।
अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।
दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुध लाए।
लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।
लंका जारी असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आणि संजीवन प्राण उबारे।
पैठी पताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखाड़े।
बाएं भुजा असुर दल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे।
सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे। जै जै जै हनुमान उचारे।
कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।
लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।
जो हनुमानजी की आरती गावै। बसी बैकुंठ परमपद पावै।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।
Related Pages:
  1. श्रीहनुमदष्टोत्तरशतनामस्तोत्रम्
  2. राम रक्षा स्तोत्र
  3. संकटमोचन हनुमानाष्टक
  4. संस्कृत में मारुति स्तोत्रम
  5. श्री मारुती स्तोत्र
  6. श्री बजरंग बाण
  7. चिन्तामणि षट्पदी स्तोत्र
  8. गणपतितालम्
  9. श्री कालभैरव अष्टकम्
  10. अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी देवी भजन-
  11. श्री शिव प्रातः स्मरणस्तोत्रम्
  12. 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंग

Comments